गांधी सागर थाना क्षेत्र अंतर्गत तांखाजी मंदिर के घने जंगल में एक व्यक्ति पेड़ पर उल्टा लटका हुआ मिला। राहगीरों की सूझबूझ और तत्परता से उसकी जान बचाई जा सकी। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग तांखाजी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति शौच के लिए थोड़ी दूर जंगल की ओर गया, जहां उसे बचाव जैसी आवाज सुनाई दी। उसने तुरंत अपने साथियों को इसकी सूचना दी।