उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए गठबंधन का ऐलान, ओवैसी-चंद्रशेखर आए साथ
.
#उत्तरप्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने नए राजनीतिक गठबंधन की घोषणा की है। गठबंधन का नाम ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ रखा गया है। चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने की बात भी सामने आई है।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी भाजपा को हराने के लिए साथ आना चाहें तो उनका स्वागत है। वे उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही।
वहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मोर्चे का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस गठबंधन के ऐलान को प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण के रूप में देखा जा रहा है।
#TheTelecast | Lucknow
Hardoi, Hardoi | Nov 12, 2026