Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Rss
Thetelecastnews
Previous slide
Next slide
#लखनऊ: आईजी के निर्देश पर इंस्पेक्टर्स के हुए तबादले, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर सहित कई जिले के इंस्पेक्टर के जिलों में फेरबदल।
Hardoi, Hardoi
| Nov 12, 2026
#लखनऊ:
MORE NEWS
इस वीडियो को पूरा देखें और राय कमेंट में जरूर दें क्या यह जनता के लिए ठीक है या नहीं 👇👇👇👇
Hardoi, Hardoi | Nov 12, 2026
🚨 विधानसभा चुनाव-2027 से पहले हरदोई पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! 27 निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला, कोई उन्नाव तो कोई सीतापुर, खीरी और रायबरेली भेजा गया। 📍 हरदोई, उत्तर प्रदेश। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर पुलिस विभाग में तबादलों का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में हरदोई जनपद में तैनात 27 निरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। 12 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को चार अलग-अलग जनपदों में भेजा गया है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत लंबे समय से एक ही जनपद में तैनात अधिकारियों को हटाया जा रहा है। किस जनपद में कितने निरीक्षकों का तबादला? 🔹 उन्नाव – 10 निरीक्षक 🔹 सीतापुर – 6 निरीक्षक 🔹 लखीमपुर खीरी – 4 निरीक्षक 🔹 रायबरेली – 6 निरीक्षक चुनाव से पहले हुए इस बड़े फेरबदल को निर्वाचन तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अब हरदोई में दूसरे जनपदों से नए निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। चुनाव से पहले पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव का जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग पर क्या असर पड़ेगा, यह आने वाला समय बताएगा। 📰 City News 24 Live जज्बा सच दिखाने का बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए पोस्ट को Like, Share, Follow और Comment जरूर करें। #Hardoi #UPPolice #PoliceTransfer #Election2027 #HardoiNews #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Nov 12, 2026
🚨 लखनऊ से बड़ी खबर | 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज! आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और AIMIM की संयुक्त प्रेस वार्ता आज 📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ओर से संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही है। इस संयुक्त प्रेस वार्ता में दोनों दलों के बीच राजनीतिक रणनीति और 2027 विधानसभा चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। 📅 दिनांक: 12 नवंबर 2026, गुरुवार ⏰ समय: दोपहर 12:00 बजे 📍 स्थान: होटल दयाल पैराडाइज, गोमती नगर, लखनऊ। इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। अब सभी की निगाहें इस संयुक्त प्रेस वार्ता पर टिकी हैं कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों की ओर से क्या महत्वपूर्ण संदेश और राजनीतिक रणनीति सामने आती है। City News 24 Live जज्बा सच दिखाने का बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए Like 👍 Share 🔄 Follow करें। #CityNews24Live #AzadSamajParty #AIMIM #संयुक्त_प्रेस_वार्ता #UPPolitics #Mission2027 #Lucknow
Hardoi, Hardoi | Nov 12, 2026
उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए गठबंधन का ऐलान, ओवैसी-चंद्रशेखर आए साथ . #उत्तरप्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने नए राजनीतिक गठबंधन की घोषणा की है। गठबंधन का नाम ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ रखा गया है। चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने की बात भी सामने आई है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी भाजपा को हराने के लिए साथ आना चाहें तो उनका स्वागत है। वे उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मोर्चे का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस गठबंधन के ऐलान को प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण के रूप में देखा जा रहा है। #TheTelecast | Lucknow
Hardoi, Hardoi | Nov 12, 2026
🚨 हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी समेत तीन की दर्दनाक मौत, एक मासूम गंभीर घायल! 📍 हरदोई, उत्तर प्रदेश। गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सांडी थाना क्षेत्र के अंटवा-सिसला गांव के पास किलोमीटर संख्या 317 पर एक तेज रफ्तार XUV-300 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज निवासी सौरभ उपाध्याय (35) अपनी पत्नी मेनका उपाध्याय (34) और दो बच्चों के साथ नोएडा से प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पति सौरभ और पत्नी मेनका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 💔 एक पल की दुर्घटना ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। 🙏 ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल मासूम को जल्द स्वस्थ करें। City News 24 Live जज्बा सच दिखाने का खबरों से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें। बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए Like ❤️ Share 🔄 Follow और Comment जरूर करें। #Hardoi #GangaExpressway #RoadAccident #सड़क_हादसा #CityNews24Live #हरदोई_न्यूज़
Hardoi, Hardoi | Nov 12, 2026
दुलारपुर सत्यपाल हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार 📍 हरदोई | थाना सुरसा हरदोई जनपद के थाना सुरसा क्षेत्र के ग्राम दुलारपुर में युवक सत्यपाल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है मामले में नामजद तीन आरोपियों में से ललित और महेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अंशुल अभी फरार बताया जा रहा है बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए Like, Share, Follow और Comment जरूर करें। #HardoiNews #Sursapolice #Dularpur #SatyapalMurderCase #CityNews24Live UP Police Hardoi Police @highlight
Hardoi, Hardoi | Nov 12, 2026
🔴 दुलारपुर सत्यपाल हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार 📍 हरदोई | थाना सुरसा ✅ हरदोई जनपद के थाना सुरसा क्षेत्र के ग्राम दुलारपुर में युवक सत्यपाल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में नामजद तीन आरोपियों में से ललित और महेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अंशुल अभी फरार बताया जा रहा है। ✅ जानकारी के अनुसार, सत्यपाल पर गांव के ही ललित, महेश और अंशुल द्वारा धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल सत्यपाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। घटना के बाद से ही परिजनों में आक्रोश था और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ✅ वहीं, थाना सुरसा पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और पुलिस की मौजूदगी में मृतक सत्यपाल का अंतिम संस्कार करवाया। ✅ पुलिस कार्रवाई में आरोपी ललित को जेल भेजे जाने की जानकारी है, जबकि महेश को सुरसा पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं तीसरे आरोपी अंशुल की तलाश जारी है। 🔴 अब देखना होगा कि फरार आरोपी अंशुल की गिरफ्तारी कब तक होती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलता है। City News 24 Live जज्बा सच दिखाने का खबर से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें। बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए Like, Share, Follow और Comment जरूर करें। #HardoiNews #Sursapolice #Dularpur #SatyapalMurderCase #CityNews24Live Hardoi Police UP Police
Hardoi, Hardoi | Nov 11, 2026
धारदार हथियार से जानलेवा हमला पैसे न मिलने पर सोते समय युवक पर वार,5 दिन बीतने के बाद भी प्रशासन से नहीं मिली मदद उन्नाव जनपद के हसनगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम निंदेमऊ में मानवता को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है यहाँ पैसों के विवाद को लेकर एक दबंग ने सोते हुए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवार को पुलिस-प्रशासन की ओर से कोई खास मदद या न्याय न मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है यह है पूरा मामला: प्राप्त जानकारी के अनुसार, निंदेमऊ गांव निवासी महेश (पुत्र कैलाश) बीती रात करीब 10 बजे अपने घर पर चैन की नींद सो रहा था इसी दौरान गांव का ही रहने वाला छोटू (पुत्र बाबू खान) वहां पहुंचा आरोप है कि पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर छोटू ने सोते हुए महेश पर अचानक धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया इस हमले में महेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए ले जाया गया एफआईआर दर्ज पर कार्रवाई नहीं घटना के तुरंत बाद पीड़ित पक्ष द्वारा हसनगंज कोतवाली में जाकर आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई लेकिन हैरानी की बात यह है कि मुकदमा दर्ज हुए लगभग पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते अभी तक आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और न ही पीड़ित परिवार को कोई प्रशासनिक सहायता मिली है पीड़ित परिवार ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग
Hardoi, Hardoi | Nov 11, 2026