पटना ग्रामीण: सिपारा रेल गुमटी के पास अवैध जुआ अड्डे पर छापेमारी, 13 अभियुक्त गिरफ्तार, कई सामान बरामद
मंगलवार को सिपारा रेल गुमटी के पास अवैध गेसिंग के अड्डे की सूचना पर बेऊर थाने की पुलिस और एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर 13 अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया है। कई सामान भी बरामद किए गए हैं। देर शाम 7:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए SDPO सुशील कुमार ने यह जानकारी दी।