बीरपुर: गेनहरपुर पंचायत में खरीफ किसान चौपाल का हुआ आयोजन, किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की दी गई सलाह
शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीपुर प्रखंड के गेनहरपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनहरपुर के परिसर में खरीफ किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग के बीटीएम वैभव कुमार ने खरीफ किसान चौपाल अन्तर्गत खरीफ मौसम में होने वाली खेती के बारे में किसानों को पंचायत स्तर पर चौपाल के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।