बीरपुर: जगदर पंचायत में खरीफ किसान चौपाल आयोजित कर किसानों को किया गया जागरूक
बीरपुर प्रखंड के जगदर पंचायत के दुग्ध समिति भवन में खरीफ किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग के बीटीएम वैभव कुमार ने खरीफ किसान चौपाल अन्तर्गत खरीफ मौसम में होने वाली खेती के बारे में किसानों को पंचायत स्तर पर चौपाल के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बीज टीकाकरण, मिट्टी जांच, बीज उपचार सहित डीजल अनुदान के बारे में जानकारी दी गई।