बीरपुर: प्रखंड कार्यालय बीरपुर में
बीपीआरओ के साथ मुखिया की हुई संयुक्त बैठक, दिये गये आवश्यक निर्देश
गुरुवार को प्रखंड कार्यालय बीरपुर में बीपीआरओ के साथ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों की मुखिया की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में बीपीआरओ विभा रानी ने वित्तीय वर्ष 22- 23 के योजना ऑडिट, सौर लाइट की भुगतान, पंचायत के बिजली बिल की भुगतान आदि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की । बीपीआरओ ने बताया कि 5 प्रतिशत सौर लाइट का भुगतान सहित बिजली बिल भुगतान का आदेश दिया।