बीरपुर: बीरपुर पुलिस ने पांच कोर्ट वारंटियों को किया गिरफ्तार
बीरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा में अलग-अलग जगहों में सघन छापेमारी कर पांच कोर्ट वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मैदा बभनगामा निवासी कुलदीप पासवान, अशरफी पासवान, मुन्ना पासवान , सुरेश पासवान व गणेशी पासवान को गिरफ्तार कर लिया।