बीरपुर: पौधारोपण हेतू जीविका द्वारा बीरपुर में चलाया गया गढ्ढा खोदो अभियान
राज्यव्यापी गड्ढा खोदो अभियान के तहत शुक्रवार को वीरपुर प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा पौधारोपण हेतु गड्ढा ख़ोदा गया। जल-जीवन-हरियाली मिशन अंतर्गत "हरित जीविका, हरित बिहार-5" के तहत इस वर्ष प्रखंड में 9,057 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की पूर्ति हेतु ग्राम संगठन स्तर पर सूक्ष्म नियोजन तैयार किया गया है।