बीरपुर: गारा में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या तीन पर आंगनबाड़ी विकास समिति का हुआ गठन
बीरपुर प्रखंड के आईसीडीएस विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी विकास समिति का गठन को लेकर रोस्टर जारी कर दिया गया है। इसको लेकर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी विकास समिति का गठन का कार्य शुरू कर दी गई है । इसी कड़ी में मंगलवार को नौला पंचायत के गारा गांव के वार्ड संख्या चार में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या तीन पर विकास समिति का गठन किया गया।