डुमरांव प्रखंड के नथुनी अहीर के डेरा स्थित मध्य विद्यालय में छात्राओं से कुकर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर पुलिस टीम ने मामले के मुख्य आरोपी शिक्षक बीरेंद्र प्रसाद को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी फरार होने की कोशिश में था और इसी दौरान उसे दबोच लिया गया।