बाढ़ का असर बढ़ा, बक्सर में 24 गांव प्रभावित!
बक्सर में बाढ़ का असर बढ़ता जा रहा है. 5 प्रखंडों के 24 गांव और करीब 9,989 लोग प्रभावित बताए गए हैं. प्रशासन ने 36 नावें और 4 बोट एम्बुलेंस मैदान में उतार दी हैं, जबकि एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात हैं. तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी और प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री का वितरण जारी है.
फिलहाल किसी के विस्थापित होने की सूचना नहीं है, लेकिन गंगा के बढ़ते जलस्तर ने चिंता जरूर बढ़ा दी है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और आपात स्थिति में कंट्रोल रूम 06183-223333 पर सूचना देने की अपील की है.
आपके इलाके में बाढ़ का क्या हाल है? कमेंट में बताएं. 👇
#Buxar #BuxarNews #BuxarTopNews #BiharFlood #BiharNews FloodAlert GangaFlood BuxarFlood FloodNews Bihar GroundReport BreakingNews LatestNews NewsUpdate
Buxar, Buxar | Sep 7, 2026