मोदनगंज: शेखपुरा महादलीत टोला में पुलिस ने 71 लीटर देशी शराब बरामद की
शेखपुरा महाधारी टोला में पुलिस ने छापेमारी कर गुरुवार को 71 लीटर देशी शराब बरामद किया है। इस संदर्भ में प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की है जिसमें यह सफलता पुलिस को प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि शराब बरामद की वाले घर को चिन्हित करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।