कोरांव: दुघरा में सोते समय युवक को सर्प ने डसा, हुई मौत; परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार
कोरांव थाना क्षेत्र के दुघरा गांव में रविवार को सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राधेश्याम आदिवासी के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही रविवार शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।जानकारी के अनुसार, राधेश्याम शनिवार रात भोजन के बाद अपने घर में सो रहा था। रविवार भोर करीब 3 बजे सोते समय उसे सांप ने डस लिया।