सिरसागंज: गांव हरगनपुर में खेत से चारा लेकर घर आ रहे युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला किया दर्ज
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव हरगनपुर का है जहां के निवासी पंकज कुमार पुत्र उदयवीर सिंह का आरोप है कि वह अपने खेत से चारा काट कर बाइक से अपने घर आ रहा था तभी रास्ते में अपने घर के सामने गांव के ही 2 लोगों ने रास्ते में घेर कर गाली गलौज कर मारना पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।