सिरसागंज: थाना नसीरपुर क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा एक वाँछित वारण्टी को अवैध असलाह सहित किया गया गिरफ्तार
जनपद फिरोजाबाद में एसएसपी द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियानों के अन्तर्गत थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा रविवार को गैंगेस्टर एक्ट में वाँछित वारण्टी विमल उर्फ छोटू पुत्र सोनेलाल को एक तमंचा 12 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।