सिरसागंज: नगर के मौहल्ला तकिया में मासूम बालक ने पानी समझकर पी लिया जहरीला पदार्थ, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज के मौहल्ला तकिया में अपने ननिहाल आया हुआ करीब दो वर्षीय मासूम बालक सोमवार की दोपहर घर में खेल रहा था, खेलने के दौरान बालक ने बोतल में रखा जहरीला पदार्थ पानी समझकर पी लिया। जिससे बालक की हालत बिगड़ गई, जानकारी होते ही परिजन आनन फानन में उसे इलाज हेतु अस्पताल ले गए। बाद में फिरोजाबाद ले जाते समय रास्ते में मासूम बालक ने दम तोड़ दिया।