सिरसागंज: ग्राम बैजुआ और रूरिया में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने ₹11.50 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास
प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम बैजुआ और रूरिया में ₹11.50 करोड़ की पर्यटन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मंत्री जयवीर सिंह ने रूद्राणी माता के मंदिर पर दर्शन कर पूजा अर्चना भी की। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनपद के दर्जन भर मंदिरों में सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है।