सिरसागंज: गांव टोडसी अरांव में तहसील प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा, ग्राम सभा की जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त
टोडसी अरांव में रविवार को पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने ग्राम सभा की जमीन से जेसीबी द्वारा अवैध कब्जे को हटवाकर कब्जा मुक्त कराया। गांव में ग्राम सभा की जमीन गाटा संख्या 28 व 367 पर ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था, जिसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की गई थी।