सिरसागंज: थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव कोटरा निवासी महिला के साथ की गई मारपीट, CO कार्यालय पहुंचकर पीड़िता ने की मामले की शिकायत
थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव कोटरा निवासी महिला के साथ गांव के ही लोगों द्वारा मारपीट की गई। जिसको लेकर पीड़ित महिला सोमवार को सिरसागंज सीओ कार्यालय पर पहुंची और उसने गांव के ही 4 लोगों द्वारा रास्ते के विवाद को लेकर की गई मारपीट के मामले में सीओ से शिकायत की। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाए जाने की भी मांग की।