सोरांव: मऊआइमा इलाके के कटभर परवेजपुर गांव में नल पर पानी गिरने को लेकर हुई मारपीट, शिकायत दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। कटभर परवेजपुर गांव की निवासी प्रियंका ने पड़ोसी दंपति पर सरकारी हैंडपंप पर रविवार की शाम कपड़े धोने को लेकर विवाद के बाद मारपीट करने, घर में घुसकर हमला करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।