भोगांव: बेवर पुलिस ने एसपी मैनपुरी द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत आरोपी युवक को पीड़िता सहित किया गिरफ्तार
एसपी मैनपुरी द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेवर पुलिस ने मैनपुरी बस स्टैंड के पास मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विकास कमल पुत्र रमेश कमल निवासी ग्राम बसैत थाना किशनी बताया है। पुलिस ने लिखापडी के बाद आरोपी को जेल भेजा है। वहीं पीड़िता को वन स्टाप सेंटर भेजा गया है।