भोगांव: भोगांव के मोहल्ला पथरिया में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खाया विषाक्त,सदमे में मां की हुई मौत,इलाज दौरान युवक की मौत
कस्बा भोगांव के मोहल्ला पथरिया निवासी 27 पंकज यादव पुत्र सर्वेश सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगाड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे सैफई रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बेटे की हालत नाजुक देख मां की सदमे में मौत हो गई। वहीं लगभग एक घंटे बाद सैफई में इलाज के दौरान बेटे की भी मौत हो गई।