भोगांव: थाना एलाऊ के गांव अम्बरपुर के पास आम के पेड़ पर लटका मिला होमगार्ड का शव, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
सिंहपुर हविलिया निवासी 57 वर्षीय बारेलाल यादव होमगार्ड में सेवा रत थे।उनकी ड्यूटी रात्रि में कलक्ट्रेट पर चल रही थी और शुक्रवार रात वह ड्यूटी पर जाने की कहकर घर से निकले थे।शनिवार की सुबह उनका शव अम्बरपुर के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।