भोगांव: थाना एलाऊ के कुसमरा मैनपुरी मार्ग स्थित एलाऊ तिराहे के पास अराजकतत्व ने गेंहू की फसल में लगाई आग, पुलिस को दी तहरीर
गांव एलाऊ निवासी अवधेश कठेरिया पुत्र गंगाराम ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कुसमरा मैनपुरी मार्ग स्थित एलाऊ तिराहे के पास उसकी दो बीघा जमीन में गेंहू की फसल तैयार की थी। फसल काटने के बाद उसने बोझ बांध दिए थे। बीती रात लगभग दो बजे किसी अराजकतत्व के द्वारा गेंहू के बोझ को इकट्ठा करके आग लगा दी। जिससे लगभग 26 बोझ जलकर खाक हो गए।