भोगांव: ग्राम नवीगंज से दो दिन पूर्व लापता युवक का छिबरामऊ थाना क्षेत्र में नदी किनारे मिला शव, युवक मानसिक रूप से था बीमार
ग्राम नवीगंज का रहने वाला 27वर्षीय आशीष कमल पुत्र सतीश चंद्र कमल 23 अप्रैल को विना बताये घर से चला गया था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 25 अप्रैल को प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के गांव दीनपुर के पास काली नदी के किनारे उसका शव मिला था। शनिवार को परिजनों को जानकारी प्राप्त हुई। तो परिवारीजनो ने कन्नौज अस्पताल जाकर उसकी शिनाख्त की।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।