भोगांव: गांव मरहरी में आरोपियों ने ताला तोड़कर घर में भरा भूसा व बांधी भैंस, शिकायत करने पर शख्स के साथ की गाली-गलौज व मारपीट
गांव मरहरी निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र जमुना सहाय ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह दिल्ली में रहकर अपना कारोबार कर रहा है। गांव निवासी रमेश पुत्र शिवदयाल सिंह ने जबरिया उसकी जगह पर कब्जा करने के उद्देश्य से ताला तोड़कर उसमें भूसा भर दिया और भैंस वांध दी। जब उसे पता लगा तो वह दिल्ली से आया और जब शिकायत की तो आरोपियों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी।