#टिकारी में मानवता की मिसाल: बिछड़े दो मासूम बच्चों को मां से मिलाया, 112 पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया
गया जिले के टिकारी शहर में मानवता और संवेदनशीलता की एक सराहनीय तस्वीर सामने आई है। काफी समय से अपने परिजनों से बिछड़े दो मासूम बच्चों को आखिरकार उनकी मां से मिला दिया गया। बच्चों को सामने देखकर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चों के बिछड़ने के गम में मां की हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह बार-बार मूर्छित हो रही थीं।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को 112 पुलिस के हवाले किया। वहीं, मां की बिगड़ती हालत को देखते हुए 112 पुलिसकर्मियों ने उन्हें पुलिस वाहन में बैठाया और बच्चों के साथ सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। इस सराहनीय पहल की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की। मां और बच्चों के मिलन का यह दृश्य भावुक कर देने वाला रहा।
#BharatCrimeLiveNews #Bharatcrimelivenews #Tikari #GayaNews #BiharPolice #Dial112 #112Police #मानवता_की_मिसाल #मां_से_मिले_बच्चे #पुलिस_की_सराहनीय_पहल #बिहार_समाचार #गया_समाचार #बिछड़े_बच्चे #मां_की_ममता