बाल विवाह उन्मूलन और बच्चों के अधिकारों की रक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे कर्मियों को शनिवार 2 बजे सम्मानित किया गया। एसडीएम सौरव कुमार ने एनजीओ तटवासी समाज की ओर से महिला एवं बाल विकास निगम, जमुई के ओएससी काउंसलर शालू सिन्हा, कंप्यूटर सहायक चंदन कुमार और अकाउंट असिस्टेंट प्रताप सिंह को सम्मानित किया।