अब PTI मंदोदरी को बच्चे मैडम नहीं सर कहेंगे
( अजमेर न्यूज़)
राजस्थान के कोटा जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है । जहाँ सरकारी स्कूल की शारीरिक शिक्षिका मंदोदरी चौधरी ने जेंडर परिवर्तन करवाया है। अब उनका नाम रुद्र जाट होगा। शिक्षा निदेशालय, बीकानेर और राज्य सरकार ने नियमों के तहत उनके नाम और जेंडर परिवर्तन को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। बूंदी निवासी 29 वर्षीय रुद्र वर्ष 2019 से सरकारी सेवा में हैं और वर्तमान में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल, नांता महल में पीटीआई के पद पर कार्यरत हैं। सेवा रिकॉर्ड में बदलाव के बाद स्कूल के बच्चे उन्हें ‘मैडम’ की जगह ‘सर’ कहेंगे।
( अजमेर न्यूज़)
9351087614
#ajmer #news #genderchange #madamsir #kota #pti #teacher #gender #change
Ajmer, Ajmer | Nov 1, 2026