Public App Logo
Profile Picture

Ajmer News

@ajmernewslive
336Followers
0Following
डूंगरपुर में डॉक्टर 1 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
पीड़ित की MLC बनवाने की एवज में पहले मांगी थी दस हजार रुपए की घूस 
( अजमेर न्यूज़)
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी इकाई डूंगरपुर ने आज कार्यवाही करते हुए डॉ. अमीत परमार, चिकित्सा अधिकारी, पी.एच.सी. झौथरी, जिला डूंगरपुर को 1,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एसीबी इकाई डूंगरपुर में  परिवादी द्वारा लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में बताया गया कि मारपीट की घटना के संबंध में पुलिस थाना चौरासी, जिला डूंगरपुर में दर्ज एफआईआर के अनुसंधान के दौरान मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट (एमएलसी) बनवाने के लिए पुलिस द्वारा दी गई तहरीर पर परिवादी पी.एच.सी. झौथरी पहुंचा, जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमीत परमार द्वारा जांचें लिखकर डूंगरपुर से करवाने के लिए कहा गया तथा एमएलसी बनाने की एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी।
उक्त शिकायत पर नियमानुसार रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी डॉ. अमीत परमार द्वारा परिवादी से 2,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करने पर सहमति व्यक्त की गई तथा इसी दौरान आरोपी द्वारा परिवादी से 1,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त कर ली गई।
इसके पश्चात आज एसीबी उदयपुर रेंज के प्रभारी पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह जैन के नेतृत्व में एसीबी इकाई डूंगरपुर की टीम द्वारा उक्त ट्रैप कार्यवाही की गई। ट्रैप कार्यवाही के दौरान आरोपी डॉ. अमीत परमार, चिकित्सा अधिकारी, पी.एच.सी. झौथरी, जिला डूंगरपुर को परिवादी से 1,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करने पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
( अजमेर न्यूज़)
9351087614

<nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=doctor nis:value=doctor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=acb nis:value=acb nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=redhanded nis:value=redhanded nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bribe nis:value=bribe nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dungarpur nis:value=dungarpur nis:enabled=true nis:link/>
चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच  फंसी,RPF के दो जवानों ने 11 सेकंड में बचाई जान 
अजमेर से बरेली के लिए यात्रा करने के दौरान हुई घटना, यात्रियों ने खुले कंठ से की दोनों जवानों की सराहना 
( अजमेर न्यूज़ )
9351087614

<nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=train nis:value=train nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=railways nis:value=railways nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodjob nis:value=goodjob nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rpf nis:value=rpf nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rail nis:value=rail nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=railminindia nis:value=railminindia nis:enabled=true nis:link/>
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
Thanks to my backbone followers
जयपुर: 10 मिनट में 39 लाख की ज्वैलरी लूट कर भागा बदमाश, देखिए CCTV 
वैशाली नगर में मेडिकल मास्क पहनकर चाक़ू की नोंक पर गार्ड को बनाया बंधक और महिला कर्मचारी से निकलवाए हीरे जवाहरात 
( अजमेर न्यूज़ )
9351087614

<nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur nis:value=jaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=loot nis:value=loot nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=livevideo nis:value=livevideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jwellery nis:value=jwellery nis:enabled=true nis:link/>
*पुष्कर में जमीन हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, फर्जी इकरारनामे से हथियाना चाहते थे बेशकीमती भूमि, मुख्य आरोपी आनंद गोयल गिरफ्तार*
*FSL जांच में फर्जी निकले दस्तावेज, परिवादी के हस्ताक्षर तक किए गए थे कूटरचित; पुष्कर पुलिस की कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी*
( अजमेर न्यूज़)
पुष्कर। तीर्थ नगरी पुष्कर के आसपास जमीनों को लेकर चल रहे विवादों के बीच फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि हड़पने के कथित प्रयास का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम गनाहेड़ा की जमीन से जुड़े इस मामले में पुष्कर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी आनंद गोयल (50) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जमीन पर हिस्सेदारी साबित करने के लिए वर्ष 2006 का फर्जी इकरारनामा तैयार किया गया और उस पर परिवादी के फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज को असली बताकर इस्तेमाल किया गया।
FSL रिपोर्ट ने खोली फर्जीवाड़े की पोल!
पुलिस के अनुसार, परिवादी टीकमचंद टेमाणी ने 27 जुलाई 2026 को एडवोकेट जीएस सोढ़ी के ज़रिए न्यायालय के माध्यम से इस्तगासा पेश किया था। इसके आधार पर थाना पुष्कर में मुक़दमा संख्या 255/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ग्राम गनाहेड़ा, तहसील पुष्कर स्थित भूमि को लेकर आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए 4 जून 2006 का कथित फर्जी इकरारनामा तैयार किया। इस दस्तावेज पर परिवादी के जाली हस्ताक्षर किए गए।
मामले में दस्तावेज की एफएसएल जांच करवाई गई, जिसमें दस्तावेज के फर्जी एवं कूटरचित होने के साक्ष्य मिलने की बात पुलिस ने बताई है। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
जयपुर-अजमेर में तलाश, आनंद गोयल गिरफ्तार
आरोपी की तलाश के लिए पुष्कर थाना पुलिस की विशेष टीम जयपुर और अजमेर रवाना की गई। पुलिस ने 7 नवंबर 2026 को वांछित आरोपी आनंद गोयल पुत्र स्वर्गीय रामेश्वरलाल गोयल (50), निवासी 38 नवगृह कॉलोनी, पुष्कर रोड, अजमेर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं अनुसंधान किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया है।
अभी और नाम आ सकते हैं सामने!
इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है। कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने में किसकी क्या भूमिका रही और इस पूरे घटनाक्रम में अन्य कौन-कौन शामिल हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
कार्रवाई में यह टीम रही शामिल
पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी अशोक बिश्नोई, सहायक उप निरीक्षक गोविंद सहाय तथा हेड कांस्टेबल मोतीराम सहित पुष्कर थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि गनाहेड़ा की जमीन से जुड़े कथित फर्जी इकरारनामे के पीछे और कौन-कौन चेहरे हैं? पुलिस की आगामी जांच में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
( अजमेर न्यूज़)
9351087614
दिवाली पर रोशनी से नहाया अजमेर, देखिये नजारे 
( अजमेर न्यूज़)
9351087614

<nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diwali nis:value=diwali nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diwalivibes nis:value=diwalivibes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deepawali nis:value=deepawali nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lightings nis:value=lightings nis:enabled=true nis:link/>
Video 10
Video 11
अजमेर न्यूज के सभी दर्शकों को छोटी दिवाली और रूप चतुर्दशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अजमेर न्यूज
9351087614
अजमेर शरीफ दरगाह में महिला से कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए: जमाल सिद्दीकी
दरगाह ख्वाजा साहब अधिनियम, 1955 के प्रावधानों की समीक्षा कर खादिमों की पहचान सुनिश्चित करने की मांग; खादिमों की आड़ में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश और ज़ायरीन से बदसलूकी पर जताई गंभीर चिंता
( अजमेर न्यूज़)
ऑल इंडिया दरगाह कमेटी के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने अजमेर शरीफ दरगाह में एक महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
जमाल सिद्दीकी ने केंद्रीय मंत्री को भेजे गए पत्र में कहा कि देश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक आस्थाओं से जुड़े स्थलों पर आने वाली महिलाओं सहित प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर पीड़िता को न्याय एवं आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि दरगाह ख्वाजा साहब अधिनियम, 1955 (Durgah Khwaja Saheb Act, 1955) के प्रावधानों एवं संबंधित उपविधियों के अंतर्गत खादिमों की पहचान और अधिकृत भूमिका सुनिश्चित करने की व्यवस्था की समीक्षा की जानी चाहिए।
उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि खादिमों की आड़ में बाहरी एवं अनधिकृत व्यक्तियों के दरगाह परिसर में प्रवेश करने तथा ज़ायरीन के साथ कथित बदसलूकी की घटनाएं दरगाहों की सुरक्षा, व्यवस्था और गरिमा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।
जमाल सिद्दीकी ने कहा कि दरगाहों में अधिकृत खादिमों की पहचान सुनिश्चित करना, बाहरी एवं अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण करना तथा प्रत्येक ज़ायरीन की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करना समय की आवश्यकता है।
ऑल इंडिया दरगाह कमेटी की प्रमुख मांगें
1. अजमेर शरीफ की घटना की निष्पक्ष जांच: महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए तथा पीड़िता को न्याय एवं आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाए।
2. दरगाह ख्वाजा साहब अधिनियम, 1955 का प्रभावी अनुपालन: अधिनियम के प्रावधानों एवं संबंधित उपविधियों की समीक्षा कर खादिमों की पहचान, अधिकृत भूमिका एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
3. खादिमों की पहचान एवं आधिकारिक पंजीकरण: दरगाह में कार्यरत अधिकृत खादिमों की सत्यापित सूची तैयार की जाए। उनके नाम, पते, फोटो, पहचान एवं दरगाह में उनकी अधिकृत भूमिका का विवरण संबंधित प्रबंधन के रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए।
4. बाहरी एवं अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर नियंत्रण: खादिमों की आड़ में बाहरी व्यक्तियों के दरगाह परिसर में प्रवेश और ज़ायरीन से कथित बदसलूकी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी निगरानी एवं सत्यापन व्यवस्था लागू की जाए।
5. आचार संहिता एवं जवाबदेही: खादिमों के लिए स्पष्ट आचार संहिता बनाई जाए, जिसमें महिला श्रद्धालुओं, बुजुर्गों एवं सभी ज़ायरीन के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित हो। शिकायतों के निवारण के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए तथा दोषी पाए जाने वालों की जवाबदेही तय की जाए।
6. देशव्यापी व्यवस्था लागू करना: खादिमों की पहचान, पंजीकरण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की व्यवस्था केवल अजमेर शरीफ तक सीमित न रहे, बल्कि देशभर की प्रमुख दरगाहों में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाए। इसके लिए संबंधित दरगाह प्रबंधन, राज्य सरकारों एवं सक्षम संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित किया जाए।
दरगाहों की पवित्रता, ज़ायरीन की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि
जमाल सिद्दीकी ने कहा कि दरगाहें केवल इबादत और जियारत के स्थल नहीं हैं, बल्कि भारत की साझा संस्कृति, सूफी परंपरा, इंसानियत, प्रेम और भाईचारे की अमूल्य विरासत भी हैं। इन पवित्र स्थलों पर आने वाले प्रत्येक ज़ायरीन की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की रक्षा करना सभी संबंधित संस्थाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑल इंडिया दरगाह कमेटी की यह पहल किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि दरगाहों की पवित्रता, पारदर्शिता, अनुशासन और विश्वसनीयता को मजबूत करने के लिए है।
जमाल सिद्दीकी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से आग्रह किया कि इस गंभीर विषय पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए अजमेर शरीफ की घटना की निष्पक्ष जांच तथा दरगाह ख्वाजा साहब अधिनियम, 1955 के प्रभावी अनुपालन एवं देशभर की दरगाहों में खादिमों की पहचान और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ठोस पहल की जाए।
( अजमेर न्यूज़)
9351087614

<nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khadim nis:value=khadim nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khwajagaribnawaz nis:value=khwajagaribnawaz nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khwaja nis:value=khwaja nis:enabled=true nis:link/>

Video 15
Video 16
जयपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का प्रवर्तन अधिकारी एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
( अजमेर न्यूज)
 भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ, जयपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी सोनू मौर्य, प्रवर्तन अधिकारी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, जयपुर को एक लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म में कार्यरत कार्मिकों का पीएफ जमा नहीं करवाने के संबंध में उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं करने तथा बैंक खाते फ्रीज नहीं करने की एवज में आरोपी सोनू मौर्य द्वारा दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।
उक्त शिकायत पर  रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया गया, जिसमें आरोपी द्वारा एक लाख रुपये रिश्वत राशि की मांग करना पाया गया। आज आरोपी ने परिवादी की फर्म के सीए की मौजूदगी में सह-परिवादी से मांग के अनुसार एक लाख रुपये रिश्वत राशि प्राप्त की, जिसे एसीबी टीम द्वारा बरामद कर लिया गया।
एसीबी के उप महानिरीक्षक  ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ के मनोज कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी सोनू मौर्य को एक लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
( अजमेर न्यूज)
9351087614

<nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bribe nis:value=bribe nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trapped nis:value=trapped nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=esi nis:value=esi nis:enabled=true nis:link/>
ख़्वाजा साहब की दरगाह में खादिम और महिला जायरीन के बीच तीखी नोक झोंक 
मन्नत का धागा काटने को लेकर हुआ विवाद, खादिम ने ख़ुद को बताया मालिक, वीडियो हुआ वायरल 
( अजमेर न्यूज़ )
9351087614

<nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khwaja nis:value=khwaja nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dargah nis:value=dargah nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ajmerdargah nis:value=ajmerdargah nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khwajagaribnawaz nis:value=khwajagaribnawaz nis:enabled=true nis:link/>
Video 19
Video 20
Video 21
अब PTI मंदोदरी को बच्चे मैडम नहीं सर कहेंगे 
( अजमेर न्यूज़)
राजस्थान के कोटा जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है । जहाँ सरकारी स्कूल की शारीरिक शिक्षिका मंदोदरी चौधरी ने जेंडर परिवर्तन करवाया है। अब उनका नाम रुद्र जाट होगा। शिक्षा निदेशालय, बीकानेर और राज्य सरकार ने नियमों के तहत उनके नाम और जेंडर परिवर्तन को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। बूंदी निवासी 29 वर्षीय रुद्र वर्ष 2019 से सरकारी सेवा में हैं और वर्तमान में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल, नांता महल में पीटीआई के पद पर कार्यरत हैं। सेवा रिकॉर्ड में बदलाव के बाद स्कूल के बच्चे उन्हें ‘मैडम’ की जगह ‘सर’ कहेंगे। 
( अजमेर न्यूज़)
9351087614

<nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=genderchange nis:value=genderchange nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madamsir nis:value=madamsir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kota nis:value=kota nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pti nis:value=pti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=teacher nis:value=teacher nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gender nis:value=gender nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=change nis:value=change nis:enabled=true nis:link/>
रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर महावीर सिंह राठौड़ ने की खुदकुशी, घर से अलग किशनगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र में रहते थे मृतक महावीर सिंह, सुसाइड नोट में अपनी इच्छा से कदम उठाने और परिजन को अच्छे से रहने का लिखा संदेश 
अजमेर के कोतवाली थाने में सिपाही से उपनिरीक्षक पद तक रहे पदस्थापित, थांवला, कोटपुतली सहित कई अन्य थानों का संभाल चुके थे दायित्व 
( अजमेर न्यूज़ )
9351087614

<nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=inspector nis:value=inspector nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=death nis:value=death nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sadnews nis:value=sadnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=badnews nis:value=badnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/>
IAS शिखर अग्रवाल के बाद उनकी पत्नी राजस्थान पुलिस की ADG प्रशाखा माथुर भी APO, बढ़ सकती हैं मुश्किलें 
( अजमेर न्यूज़)
9351087614

<nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ips nis:value=ips nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ias nis:value=ias nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shikharagrawal nis:value=shikharagrawal nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=acb nis:value=acb nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ananta nis:value=ananta nis:enabled=true nis:link/>