कालपी : माँ के दरबार में जूतों समेत मेज पर, वर्दी का रौब या आस्था का अपमान?
कालपी का ये वीडियो देखिए! दुर्गा मंदिर के गेट पर, जहाँ श्रद्धालु सिर झुकाते हैं, वहाँ कालपी कोतवाली के एक SI साहब जूते पहनकर मेज पर बैठे हैं!
भक्त नंगे पैर, और रक्षक जूतों के साथ? पुजारी ने टोका तो साहब उठकर चले गए, लेकिन सवाल छोड़ गए!
ये ड्यूटी है या धार्मिक मर्यादा की अनदेखी? वर्दी जनता की सुरक्षा के लिए है, माँ के दरबार का अपमान करने के लिए नहीं!
जब आम आदमी मंदिर की चौखट पर जूता उतार देता है, तो कानून के रखवाले को मर्यादा क्यों याद नहीं रही?
सवाल सीधा है - SP जालौन, क्या ऐसे पुलिसकर्मी पर कार्रवाई होगी? या माँ के दरबार का ये अपमान ऐसे ही भुला दिया जाएगा?
आपकी राय क्या है? कमेंट में बताइए!!