डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि राजेश कुमार सलोनिया पुत्र स्व.नारायण दास उम्र करीब 44 वर्ष निवासी ग्राम कुसमरा थाना व जनपद जालौन के सिर पर फावड़ा मारकर हत्या कारित कर दी गयी है। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी जालौन एवं प्रभारी निरीक्षक जालौन द्वारा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया है तथा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । प्रकरण में क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा दी गयी बाईट!!