वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मंजू रावत में प्रथम ‘वामा खेलोत्सव-2026’ का पुरस्कार वितरण समारोह
पुलिस लाइन सभागार, जनपद जालौन में वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मंजू रावत की अध्यक्षता में प्रथम ‘वामा खेलोत्सव-2026’ का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दौड़ प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चार बच्चों को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र बामा सारथी अध्यक्षा द्वारा प्रदान कर सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उत्साह वर्धन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।
समारोह के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए वामा सारथी अध्यक्षा महोदया द्वारा खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला गया और बच्चों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस गरिमामयी आयोजन में पुलिस परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।
40 मीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार विजेता
1- रौनित
2-सौम्या
50 मीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार विजेता
1- आर्यान
2- अंशिका