कैमरा गांव में रास्ते को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर चलीं लाठियां, बाइक और दूध की टंकियां भी तोड़ीं
मुरैना। सरायछोला थाना क्षेत्र के कैमरा गांव में रास्ता निकलने को लेकर हुए विवाद में एक दूधिया के साथ मा.रपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान सिर में फरसा लगने से राम रहीश गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कैमरा गांव निवासी राम रहीश गुर्जर बाइक से जारह गांव स्थित डेयरी पर दूध देने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही दीपू गुर्जर फौजी, सहदेव, बांके, राजेश और मुकेश ने उन्हें घेर लिया और लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मा.रपीट के दौरान बांके ने फा.यरिंग कर दहशत फैलाई, जबकि फरसा लगने से राम रहीश के सिर में गंभीर चोट आई।
घायल राम रहीश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सरायछोला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। सरायछोला थाना प्रभारी एसआई केके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है और दोनों तरफ से लोग घायल हुए हैं। लाठियां चलने की बात सामने आई है, लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से फायरिंग की जानकारी नहीं दी गई है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
#मुरैना #morena #पुलिस