बस ऑपरेटरों की 5 सूत्रीय मांगें, 10 सितंबर से बस बंद आंदोलन की चेतावनी
मुरैना। बस ऑपरेटर्स यूनियन ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ऑपरेटरों ने डग्गेमार वाहनों पर कार्रवाई, खराब सड़कों की मरम्मत, बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने, आरटीओ कार्यालय में अधिकारी की नियमित मौजूदगी और बिना कारण बस रोकने व चालान की कार्रवाई बंद करने की मांग की है। मांगों का जल्द निराकरण नहीं होने पर 10 सितंबर 2026 से जिले में अनिश्चितकालीन बस बंद आंदोलन की चेतावनी दी गई है। परिवहन अधिकारी ने डग्गेमार वाहनों पर सख्त कार्रवाई और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया है।
#मुरैना #morena #बस #ऑपरेटर #RTO