281 आवेदकों ने रखीं समस्याएं, 46 प्रकरण टीएल में दर्ज
मुरैना। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई आयोजित हुई। इसमें जिलेभर से पहुंचे 281 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं। प्राप्त आवेदनों में से 46 प्रकरणों को समय-सीमा (टीएल) में दर्ज कर संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा जाएगा।
कलेक्टर ने गंभीर मामलों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता और गंभीरता से गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। अनावश्यक देरी न हो और आवेदकों को उनके प्रकरण की प्रगति एवं निराकरण की जानकारी समय पर दी जाए।
जनसुनवाई में राजस्व एवं भूमि विवाद, छात्रवृत्ति, अतिथि शिक्षक, स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक न्याय, पेंशन, स्वच्छता, अतिक्रमण और सिंचाई सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन आए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों को जन आकांक्षा पोर्टल पर दर्ज कर निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत, संयुक्त कलेक्टर आर.के. सिन्हा, एसडीएम मुरैना रामनिवास सिकरवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
#मुरैना #morena Collector Office Morena