Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
आज #तमौट_परसा से पैक्स चुनाव हेतु वर्तमान पैक्स अध्यक्ष #गोपी_कृष्ण... - Madhepura News
diwakaryadav036
No video available
3
आज #तमौट_परसा से पैक्स चुनाव हेतु वर्तमान पैक्स अध्यक्ष #गोपी_कृष्ण उर्फ बीडीओ ने आज अपने समर्थकों के साथ नामांकन दिया
Madhepura, Madhepura
| Nov 12, 2024
#तमौट_परसा
#गोपी_कृष्ण
#politics
#national
MORE NEWS
चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
Madhepura, Madhepura | Aug 19, 2026
प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा दिनांक : 19 अगस्त, 2026 *आत्मा प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न* *वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को मिली स्वीकृति, किसानों के प्रशिक्षण एवं कृषक परिभ्रमण पर जोर* मधेपुरा, 19 अगस्त 2026। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा-सह-अध्यक्ष, आत्मा प्रबंध समिति, मधेपुरा श्री रीतेश रंजन की अध्यक्षता में आज जिला कृषि पदाधिकारी के वेश्म में आत्मा प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श करते हुए किसानों के हित में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। *2025-26 के व्यय की सम्पुष्टि* बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 265.50777 लाख रुपये के मदवार व्यय प्रतिवेदन का सदस्यों द्वारा अवलोकन किया गया। इसके उपरांत सर्वसम्मति से घटनोत्तर व्यय की स्वीकृति एवं सम्पुष्टि प्रदान की गई। *प्राप्त राशि के नियमानुसार व्यय की स्वीकृति* वित्तीय लक्ष्य 329.913 लाख रुपये के विरुद्ध BAMETI, पटना से स्थापना मद में प्राप्त 62.34623 लाख रुपये की प्रथम किस्त का विभागीय निदेश एवं आत्मा मार्गदर्शिका-2025 के अनुरूप मदवार व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की गई। *कृषकों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण* कृषकों की क्षमता एवं तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य से बाहर प्रशिक्षण हेतु जिले के किसानों को भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी तथा राष्ट्रीय जैविक कृषि अनुसंधान संस्थान, सिक्किम भेजने का निर्णय लिया गया। *राज्य के प्रमुख संस्थानों में विषयवार प्रशिक्षण* राज्य के अंदर कृषकों को Borlaug Institute for South Asia (BISA), पूसा, समस्तीपुर, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर, ग्राम श्री किसान स्कूल, पुनपुन (पटना) तथा केन्द्रीय विश्वविद्यालय, दक्षिण बिहार, गयाजी में क्रमशः जलवायु अनुकूल कृषि, खाद्य सुरक्षा, उद्यानिक फसलों एवं मृदा प्रबंधन विषयों पर प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया गया। *कृषक परिभ्रमण से मिलेगा आधुनिक कृषि का व्यावहारिक ज्ञान* कृषकों के व्यावहारिक ज्ञान एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से परिचय के लिए राज्य से बाहर कृषक परिभ्रमण के तहत सैम हिग्गिनबॉटम कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) तथा मोबाइल एग्रीकल्चरल स्कूल एंड सर्विसेज, रांची (झारखंड) भेजने का निर्णय लिया गया। *किसानों के सुझावों को कार्ययोजना में किया गया शामिल* आत्मा प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इन सुझावों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में शामिल करने पर सहमति बनी, ताकि जिले के कृषकों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में अधिक प्रभावी लाभ उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, प्रतिनिधि जिला उद्योग केन्द्र, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला उद्यान पदाधिकारी, प्रतिनिधि SCOPE Training & Consulting Pvt. Ltd. (N.G.O.) सहित प्रगतिशील कृषक श्री धीरज कुमार, वैसाद, कुमारखंड, श्री उपेन्द्र कुमार, बैहरारी, शंकरपुर तथा श्रीमती पूनम कुमारी, मशरूम ग्रोवर, पुरैनी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Aug 19, 2026
*प्रेस विज्ञप्ति* *अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में सुरक्षा एवं श्रद्धालु सुविधाओं की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा* समाहरणालय, मधेपुरा जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय दिनांक : 19 अगस्त 2026 मधेपुरा। आगामी अंतिम सोमवारी के अवसर पर सिंहेश्वर मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण दर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा द्वारा सिंहेश्वर मंदिर परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की कतार, भीड़ प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। साथ ही प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा एवं पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। इस क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अंतिम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने के साथ-साथ मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। किसी भी प्रकार की असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि अंतिम सोमवारी के अवसर पर सिंहेश्वर पहुंचने वाले सभी श्रद्धालु सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में बाबा सिंहेश्वरनाथ का दर्शन एवं जलाभिषेक कर सकें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Aug 19, 2026
प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा *जिलाधिकारी ने मॉडल स्कूल उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बड़हरी का किया गहन निरीक्षण* *विद्यालय में पेयजल, स्वच्छ शौचालय, साप्ताहिक मूल्यांकन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर दिए आवश्यक निर्देश* मधेपुरा, 19 अगस्त 2026। जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन ने आज उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक सहित संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ प्रखंड सिंहेश्वर अंतर्गत मॉडल स्कूल उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बड़हरी का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में पेयजल की उपलब्धता एवं समुचित व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता, विद्यालय परिसर की समग्र व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। उन्होंने सभी बच्चों के साप्ताहिक टेस्ट नियमित रूप से आयोजित कराने तथा उसके परिणामों के आधार पर विद्यार्थियों की प्रगति का आकलन करते हुए आवश्यक शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि विद्यालय में स्वच्छता, अनुशासन एवं मूलभूत सुविधाओं का सतत ध्यान रखा जाए। विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं साफ-सुथरे शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, उपस्थिति, अनुशासन एवं शैक्षणिक उपलब्धि में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। शिक्षकों को विद्यार्थियों की व्यक्तिगत शैक्षणिक आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Aug 19, 2026
प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा दिनांक : 19 अगस्त 2026 *सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : जिलाधिकारी* *POSH Act, 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित* *ICC एवं स्थानीय शिकायत समिति की भूमिका, शिकायत निवारण और जागरूकता पर दिया गया विशेष जोर* मधेपुरा, 19 अगस्त 2026। जिला मुख्यालय स्थित डीआरडीए परिसर के झल्लू बाबू सभागार में बुधवार को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (POSH Act) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन, उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूजा कुमारी, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी सीमा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। *महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि किसी भी कार्यालय या संस्था की सफलता केवल उसके कार्यों एवं उपलब्धियों से नहीं, बल्कि वहां कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति को मिलने वाले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर से निर्धारित होती है। महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि POSH Act का प्रभावी क्रियान्वयन केवल कानूनी प्रावधानों की जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सोच में सकारात्मक बदलाव और संवेदनशीलता भी आवश्यक है। *लैंगिक उत्पीड़न की स्पष्ट समझ और समय पर शिकायत जरूरी* प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न का अर्थ किसी महिला के प्रति किया गया कोई भी अनचाहा यौन व्यवहार, टिप्पणी, इशारा या मांग है, जिससे उसकी गरिमा, सम्मान अथवा सुरक्षा प्रभावित होती है। वहीं, कार्यस्थल का दायरा केवल कार्यालय अथवा सरकारी भवन तक सीमित नहीं है। POSH Act के अनुसार, रोजगार अथवा काम से संबंधित गतिविधियों के लिए प्रयुक्त विभिन्न स्थान भी कार्यस्थल की परिधि में आ सकते हैं। *ICC एवं स्थानीय शिकायत समिति की महत्वपूर्ण भूमिका* जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी सीमा कुमारी ने POSH Act के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि 10 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले प्रत्येक कार्यालय अथवा संस्था में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) का गठन आवश्यक है। वहीं, जिला स्तर पर स्थानीय शिकायत समिति (Local Complaints Committee) का गठन किया जाता है, जिसके माध्यम से 10 से कम कर्मचारियों वाले संस्थानों में कार्यरत महिलाओं की शिकायतों तथा नियोक्ता के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों का निवारण सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने कहा कि समितियों की भूमिका केवल शिकायत प्राप्त कर उसका निवारण करने तक सीमित नहीं है। जागरूकता, रोकथाम, संवेदनशीलता तथा सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण का निर्माण भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। *भयमुक्त वातावरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक : उप विकास आयुक्त* उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक ने कहा कि हमारा प्रयास ऐसा कार्यस्थल बनाने का होना चाहिए, जहां प्रत्येक महिला बिना किसी भय, दबाव या भेदभाव के अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का पूर्ण उपयोग कर सके। महिला सुरक्षा केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति, संस्था और पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। *मास्टर प्रशिक्षक ने दिया* विस्तृत प्रशिक्षण मास्टर प्रशिक्षक शिवम कुमार द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को POSH Act, 2013 के विभिन्न प्रावधानों, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, ICC एवं स्थानीय शिकायत समिति की भूमिका एवं दायित्वों तथा कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराने के साथ-साथ शिकायतों के निष्पक्ष, संवेदनशील एवं प्रभावी निवारण की व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में स्थानीय शिकायत समिति की अध्यक्ष डॉ. शांति यादव, सी.एम. फेलो गायत्री कुमारी, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार झा, डीएमसी मो. इमरान आलम, केंद्र प्रशासक कुमारी शालिनी, लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार, मुमताज आलम, केस वर्कर रोबिन कुमार सहित DHEW मधेपुरा एवं वन स्टॉप सेंटर के सभी कर्मी उपस्थित थे। *POSH Act, 2013 : उद्देश्य* POSH Act, 2013 का मूल उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करना, उत्पीड़न की रोकथाम करना तथा प्राप्त शिकायतों का उचित एवं प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से महिलाओं के लिए सुरक्षित, गरिमापूर्ण और समान अवसर वाला कार्य वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Aug 19, 2026