सादाबाद: नगला गरीबा में खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने डंसा, हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर
नगला गरीबा निवासी जितेंद्र सिंह खेत में काम कर रहे थे। तभी एक सांप ने उनके पैर में डंस लिया। सांप के काटने का एहसास होते ही जितेंद्र ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिजन बिना देर किए जितेंद्र को उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। शुरुआती इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी रही। जिसको देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया