सादाबाद: लुहेटा तिराहे के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल, परिजनों में मचा कोहराम
दो युवक हर्ष और गौरव किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मुरसान रोड पर स्थित लुहेटा तिराहे पर दूसरी बाइक से टक्कर हो गई जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के द्वारा तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।