कोंडागांव: चिचाड़ी गांव के अंबेडकर चौक सोड़ापारा में ग्रामीणों ने भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई
कोंडागांव जिले के ग्राम चिचाड़ी सोड़पारा के अंबेडकर चौक में सोमवार को 12 बजे ग्राम के गणमान्य नागरिकों एवं युवा–युवती की उपस्थिति में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अंबेडकर चौक सोड़ापारा में भारतीय संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती को हषोल्लास के साथ मनाई गई।सरपंच श्रीमती मंजू नेताम के अम्बेडकर के संघर्षों को याद कर उन्हें अमल करने प्रेरित किया गया ।