कोंडागांव: कोंडागांव कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने मनाई अम्बेडकर जयंती, जलियावाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
आज सोमवार 14 अप्रैल को संविधान निर्माता और देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में सुबह 10:30 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच साझा किया।