कोंडागांव: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कोंडागांव बीजेपी कार्यालय में भाजपाइयों ने किया सेवा, समर्पण और संविधान के मूल्यों का स्मरण
भारतीय जनता पार्टी कोंडागांव ने आज सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा, गरिमा और सामाजिक समरसता के साथ मनाई। कार्यक्रमों की शुरुआत जयंती की पूर्व संध्या पर अंबेडकर चौक में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल की सफाई और श्रमदान से हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल को स्वच्छ कर आकर्षक रूप से सजाया, जिससे जनजागरण का संदेश प्रसारित हो।