कोंडागांव: फरसगांव के साप्ताहिक बाजार में अचानक गिरी पेड़ की डंगाल, एक युवक घायल, कई लोग बाल-बाल बचे, बड़ी दुर्घटना टली
कोंडागांव जिले के फरसगांव नगर के साप्ताहिक बाजार में सोमवार को साग सब्जी खरीदने बड़ी संख्या में ग्रामीणों आए हुए थे।इसी बीच दोपहर करीब 2.30 बजे अचानक पेड़ की डंगाल गिर गया।डंगाल की चपेट में आने से ग्राम गट्टीपलना निवासी जयलू राम नेताम घायल हो गया।गनीमत रही बाकी लोगों को चोट नहीं आई, एक बड़ी दुर्घटना टल गई।घायल युवक को उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल भेजा गया है।