कोंडागांव: अंबेडकर चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर भव्य सम्मान समारोह, नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रहे शामिल
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती के अवसर पर सोमवार 14 अप्रैल को जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक में दोपहर 2 बजे एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सर्व अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के तत्वावधान में किया गया।इस गरिमामयी समारोह में नगर पालिका कोंडागांव के अध्यक्ष नरपति पटेल शामिल हुए।