बंदगांव: शारदा गांव के बड़ेबुरू टोला में पेड़ गिरने से 10 दिनों से बिजली ठप, ग्रामीणों में आक्रोश
पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड की सावनियां पंचायत के शारदा गांव स्थित बड़ेबुरू टोला में पलाश का पेड़ गिरने से 24 अगस्त से शारदा और टुपुडांग गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण दोनों गांवों के लोग 10 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।