टीकमगढ़: टीकमगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, उसे न्यायालय में पेश किया गया।
फरियादिया द्वारा थाना कोतवाली में आरोपी बिहारी रैकवार पर शादी का झांसा देकर लगातार 11 वर्ष तक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट थाने पर लेख कराई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस द्वारा उक्त अपराध के आरोपी बिहारी रैकवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।