टीकमगढ़: कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, मकान से टायर और लोहे की जाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
टीकमगढ़ शहर की कोतवाली थाना क्षेत्र के पतला मोहल्ला में हुई चोरी का सोमवार को पुलिस में खुलासा किया है। कोतवाली पुलिस में चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी की घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।