टीकमगढ़: कोतवाली पुलिस ने मिट्टी के बर्तन तोड़ने के मामले का किया खुलासा, महिला ने जुर्म कबूल कर हर्जाना देकर किया समझौता
टीकमगढ़ शहर में कोतवाली के बाहर मिट्टी के मटके और बर्तन फोड़ने के मामले का सोमवार को पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस में मटके फोड़े जाने के आरोप में एक महिला को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। सोमवार को कोतवाली पुलिस में आरोपी महिला से पीड़ित महिला को पैसे दिलाकर मामला निपटा दिया।