टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट के पास बस की टक्कर में एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
शहर के कलेक्ट्रेट के पास सोमवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल व्यक्ति का नाम मुन्ना निवासी मिश्रा पेट्रोल पंप के पास अनंतपुरा बताया गया है। व्यक्ति कलेक्ट्रेट रोड से अपने घर की ओर जा रहा था, रास्ते में कलेक्ट्रेट के पास एक बस में उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।